बुधवार को एशियन गेम्स 2026 के वूमेंस इवेंट के 49 किलोग्राम भार वर्ग में मीराबाई चानू ने 198 Kg वजन उठाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने स्नैच में 87 किलो भार उठाया, तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 111 किलो वेट उठाया। फाइनल में वह कुल 198 किलोग्राम भार उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, साउथ कोरिया की री सॉन्ग गम ने कुल 215 किलोग्राम भार उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तो बनाया ही, साथ ही गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। सॉन्ग गम ने स्नैच में 94 किलो भार उठाया था, तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 121 किलो का वेट उठाकर इतिहास रच दिया। इंडोनेशिया की लुलुक दियाना ने 191 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा किया।
मीराबाई चानू के इस मेडल के साथ भारत के अब कुल 11 पदक हो गए हैं, जिसमें 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

