उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली और बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रही कक्षा 2 की 7 वर्षीय मासूम छात्रा वैष्णवी की क्लासरूम के भीतर ही हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे की वजह स्कूल के बाहर चौराहे पर बेहद तेज आवाज में बज रहा DJ बताया जा रहा है. घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, नगर के सिटी पैलेस स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार सुबह करीब 11:25 बजे छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं. उसी दौरान बाहर गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे बेहद तेज आवाज में बज रहा था. डीजे के भारी बेस और धमाके से क्लास में बैठी वैष्णवी की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और वह घबराहट के कारण बेचैन हो गई. उम्र कम होने के कारण वह अपनी टीचर को कुछ बता भी नहीं पाई. CCTV फुटेज में दिख रहा है कि बेहोश होने से पहले मासूम ने तीन

बार बेंच से उठने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही और गिर पड़ी.

चर ने जब बच्ची को अचेत देखा तो पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में दो शिक्षिकाओं ने उसे उठाकर बेंच पर लिटाया और होश में लाने की कोशिश की. स्थिति गंभीर देख स्कूल प्रबंधक आशीष उपाध्याय अपनी देखरेख में बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका नगर के मोहल्ला खलवा निवासी सोनू तिवारी की बड़ी बेटी थी. पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्होंने सुबह हंसती-खेलती बेटी को स्कूल छोड़ा था और दोपहर में उसे वापस लेने आने का वादा किया था.

स्कूल प्रबंधन और पुलिस का बयान

डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने बताया कि गणेश विसर्जन जुलूस के चलते स्कूल की छुट्टी दोपहर 12 बजे तय की गई थी. लेकिन छुट्टी से ठीक पहले यह दुखद हादसा हो गया. CCTV फुटेज से साफ है कि बच्ची की तबीयत डीजे के शोर के दौरान अचानक बिगड़ी थी. नगर क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि डीजे की आवाज से छात्रा की मौत की खबर का संज्ञान लिया गया है. फिलहाल, परिजनों द्वारा कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version