अब इंडिया के ऑटोमोबाइल मार्केट में भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है. क्योंकि, जहां पहले लोग EV कार खरीदने में सकोंच करते थे लेकिन अब लोग इन गाड़ियों को खूब पसंद कर रहें हैं. खासकर जो लोग शहर में रहते हैं वह इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खूब खरीद रहें हैं. वहीं, शहरों के बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की कम जगह को देखते हुए छोटी इलेक्ट्रिक कारों की मांग में भारी उछाल आया है. इन्हीं जरूरत को ध्यान में रखते हुए जापानी कार निर्माता कंपनी निसान ने मार्केट में एक बड़ा धमाका किया है. निसान ने अपनी ऑल-न्यू निसान पिक्सो EV कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार का अनावरण कर दिया है.
आपको बता दें कि, यह छोटी कार रोजमर्रा के शहरी सफर को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. निसान की यह नई EV अपने स्पोटी डिजाइन, छोटी जगह में आसानी से पार्क होने की क्षमता और किफायती रनिंग कॉस्ट की वजह से चर्चा में है. निसान पिक्सो का सीधा मुकाबला शहरी इलाकों में छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से देखने को मिलेगा. अगर आप भी शहर में रोज आने-जाने के लिए एक स्मूथ, पॉकेट-फ्रेंडली और पर्यावरण-अनुकूल कार की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है.
259 किलोमीटर की मिलेगी शानदार रेंज
बता दें कि, निसान की नई पिक्सो ईवी की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतरीन ड्राइव रेंज है. कंपनी के दावों के अनुसार, यह छोटी इलेक्ट्रिक कार सिंगल फुल चार्ज में 259 किलोमीटर तक की रेंज देने में पूरी तरह से सक्षम है. शहर के दैनिक कामकाज, ऑफिस आने-जाने और वीकेंड शॉपिंग के लिए यह रेंज काफी पर्याप्त मानी जा रही है.
वहीं, इस रेंज के कारण चालकों को बार-बार कार चार्ज करने के झंझट से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी. इसमें फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी दिए जाने की उम्मीद है जिससे कुछ ही मिनटों में बैटरी काफी हद तक चार्ज हो सकेगी.
देखने को मिला कॉम्पैक्ट साइज
बात करें अगर डिजाइन की तो इस मामले में निसान पिक्सो काफी मॉडर्न और अट्रैक्टिव नजर आती है. इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे शहर के तंग रास्तों और हैवी ट्रैफिक में आसानी से निकलने में मदद करता है.
जबकि इसके अलावा कार के फ्रंट में निसान की सिग्नेचर क्लोज्ड-ऑफ ईवी ग्रिल, स्लिम और शार्प LED हेडलाइट्स और एग्रेसिव बंपर देखने को मिलता है. इसके एयरोडायनामिक शेप की वजह से हवा का ड्रैग कम होता है जो इसकी बैटरी की दक्षता और माइलेज रेंज को बढ़ाने में सीधा योगदान देता है.
केबिन में मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स
आपको बता दें कि, भले ही निसान पिक्सो बाहर से साइज में छोटी दिखती हो लेकिन इसके केबिन को काफी समझदारी के साथ डिजाइन किया गया है. ऐसा इस लिए है क्योंकि, इंटीरियर में 4 यात्रियों के आराम से बैठने की व्यवस्था की गई है.
जबकि इसके साथ ही डैशबोर्ड पर बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसके अलावा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट जैसे कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स केबिन में दिए गए हैं.
सुरक्षा का भी रखा गया है ध्यान
जानकारी दें दे कि, कंपनी ने इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में भी सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया है. निसान पिक्सो ईवी में मजबूती के लिए हाई-स्ट्रेंथ स्टील स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया गया है. सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, रियर पार्किंग सेंसर और रिवर्स पार्किंग कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही इसमें ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के तहत लेन डिपार्टचर वार्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.

