रायपुर। छत्त्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज में केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ समाज में चुनावी शंखनाद बज उठी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल नायक के द्वारा सरलीकरण चुनाव की दिशा में चुनाव अधिसूचना 31 जनवरी को जारी किया गया।
निर्वाचन का प्रारूप इस प्रकार है- दिनांक :- 10 एवं 11 फरवरी 2021 को समय प्रात: 10:00 बजे से, सायं 4:00 बजे तक स्थान : कुर्मी बोर्डिंग, तात्यापारा रायपुर में केन्द्रीय अध्यक्ष व राजप्रधान अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नाम वापसी:- दिनांक 4 मार्च 2021 समय सायं 3:00 बजे तक होगी। प्रत्याशियों की सूची का अंतिम प्रकाशन- दिनांक 4 मार्च 2021 समय सायं 5:00 बजे तक हो जाएगा मतदान का दिनांक 4 अप्रैल 2021 समय प्रात: 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा। प्रत्येक राज के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के द्वारा 10 राज में अपने अधीनस्थ सहयोगी नियुक्त किए हैं जिनका नाम व प्रभार सूची इस प्रकार है-नूतन कुमार बंछोर रायपुर राज सहायक निर्वाचन अधिकारी, राजेश वर्मा रायपुर राज विशेष सहायक निर्वाचन अधिकारी. लेखराम मढरिया दुर्ग राज सहायक निर्वाचन अधिकारी, वी. के. सिरमौर दुर्ग राज विशेष सहायक निर्वाचन अधिकारी. डॉ नरेन्द्र कुमार वर्मा बलौदाबाजार राज सहायक निर्वाचन अधिकारी. कैलाश कुमार वर्मा चंदखुरी राज सहायक निर्वाचन अधिकारी. अशोक कुमार कश्यप धरसीवां राज सहायक निर्वाचन अधिकारी. गजानंद वर्मा धमधा राज सहायक निर्वाचन अधिकारी. जवाहर लाल वर्मा पाटन राज सहायक निर्वाचन अधिकारी. भूषण लाल वर्मा तिल्दा राज सहायक निर्वाचन अधिकारी. चिंताराम वर्मा अर्जुनी राज सहायक निर्वाचन अधिकारी. तेजराम वर्मा पलारी राज सहायक निर्वाचन अधिकारी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version