Viral Video: कैलिफोर्निया के सबसे बड़े शहर लॉस एंजिल्स में रहने वाली चीनी बिजनेसवुमन सारा जेन हो अपने 4 महीने के बच्चे को रोजाना सुबह लूप में हनुमान चालीसा सुनाती हैं. उनका कहना है कि जब बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है या रोने लगता है, तो हनुमान चालीसा बजाने से वह 5 सेकंड में शांत हो जाता है और 2 मिनट में सो जाता है.

‘रो-रोककर चुप होने देने में यकीन नहीं’

सारा बताती हैं, ‘शुरुआती 9 महीनों तक बच्चे को यह एहसास नहीं होता कि वह एक अलग इंसान है, इसलिए जब भी वह रोता है, मैं उसे तुरंत उठा लेती हूं. मैं उसे रो-रोकर चुप होने देने में यकीन नहीं रखती. कुछ देर कोशिश करने के बाद जब बच्चा शांत नहीं होता है तो मैं तुरंत हनुमान चालीसा प्ले कर देती हूं, जिससे वो शांत हो जाता है.’

हनुमान चालीसा के बारे में किसने बताया?

19 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे जे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सारा ने बताया कि उन्हें हनुमान चालीसा के बारे में एक इंडियन दोस्त ने बताया था, जिनसे उनकी मुलाकात बर्निंग मैन में हुई थी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बताते चलें कि बर्निंग मैन अमेरिका के नेवाडा स्थित ब्लैक रॉक रेगिस्तान में हर साल आयोजित होने वाला सांस्कृतिक उत्सव है, जो करीब 7 दिन तक चलता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version