जबलपुर: सिहोरा के बरखेड़ा गांव में पिता की मौत के बाद 15 वर्षीय बेटी की भी अचानक मौत हो गई। परिजन दोनों की मौत को आपस में जोड़कर बेटी का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस को बेटी की मौत पर संदेह हुआ और टीम श्मशान पहुंच गई। चिता से बेटी का शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब रिपोर्ट से ही उसकी मौत की असली वजह सामने आएगी।

सांप के डसने के बाद पिता की मौत, बेटी की भी बिगड़ी तबीयत

सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के अनुसार बरखेड़ा निवासी बसंत कोल (44) को रात सोते समय सांप ने काट लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी दौरान बसंत की 15 वर्षीय बेटी की भी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

परिजन अंतिम संस्कार कर रहे थे, पुलिस को हुआ शक

परिजन पिता और बेटी दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर रहे थे। परिजनों का कहना था कि पिता की मौत के सदमे के बाद बेटी की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस को बेटी की मौत की वजह को लेकर संदेह हुआ। पुलिस को आशंका थी कि कहीं बेटी की मौत भी सांप के काटने से तो नहीं हुई है। इसी के चलते अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस टीम श्मशान पहुंच गई।

चिता से उठाया शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने बेटी का अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। रिपोर्ट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि 15 वर्षीय बच्ची की मौत की वास्तविक वजह क्या थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version