जम्मू : घाटी में उस समय हड़कंप मच गया जब जम्मू-कश्मीर के हीरानगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता हो गया। वह मंगलवार शाम को अपने घर से अचानक लापता हो गया। उसका फोन भी नॉट रीचेबल था। पुलिस, अफसर और सेना सब इंवॉल्व हुए। तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे। विजय शर्मा के बेटे को खोजने के लिए टीमों नेकाम करना शुरू किया। किडनैपिंग, आतंकी ऐंगल समेत तमा तरह के कयास लगने लगे। टीम ने आखिरकार विधायक के बेटे का पता लगा लिया। वह दिल्ली में मिला।
विजय शर्मा हीरानगर विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं। मंगलवार को उनका बेटा आदित्य कुमार अचानक लापता हो गया। आदित्य बैडमिंटन खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन न तो बैडमिंटन खेलने पहुंचा न ही घर।
न खेलने पहुंचा, न ही घर
हीरा नगर के एक प्राइवेट स्कूल के छात्र आदित्य शर्मा के बारे में बताया गया है कि वह स्कूल के बाद घर लौटा था। फिर शाम को इलाके के ही एक प्राइवेट स्कूल में खेलने के लिए निकला था। विजय शर्मा पेशे से वकील हैं। वह पहले कठुआ में बीजेपी के जिला अध्यक्ष और बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई के राज्य सचिव रह चुके हैं। वह पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी हैं।
आदित्य घर से बैंडमिंटन खेलने निकला। फिर देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उसे कॉल की। उसका फोन नहीं लगा। अकाडमी में कॉल की गई तो पता चला कि वह वहां गया ही नहीं था। आदित्य के दोस्तों को कॉल की गई तब भी उसका कुछ पता नहीं चला।
कई घंटों तक जब आदित्य का कहीं-कुछ पता नहीं चला तो विजय शर्मा के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत मिलने की तुरंत एक्शन शुरू किया। पुलिस ने कठुआ और जम्मू में तलाशी अभियान शुरू किया और इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया। 11वीं कक्षा के छात्र आदित्य कुमार का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गईं और उन्होंने तेजी से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
इस तरह पुलिस अलर्ट पर आई
तमाम सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। आदित्य को शाम करीब 4:15 बजे अपने गृहनगर हीरानगर से जम्मू जाने वाली बस में चढ़ते हुए देखा गया था। पुलिस ने उसके ठिकाने का पता लगाने के लिए ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीमें उसके आखिरी बार देखे जाने के बाद उसकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए अलग-अलग जगहों के CCTV फुटेज की भी जांच की। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन समेत शहर के बाहर जाने वाले सारे रास्तों पर सीसीटीवी चेक किए गए।

