पटना। बिहार के जमुई और समस्तीपुर में हुई छेड़खानी जैसी घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं और सरकार इन मामलों में अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती। चिराग ने स्पष्ट किया कि केवल आरोपियों की गिरफ्तारी या एनकाउंटर से अपराध पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जा सकती, बल्कि उन अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए, जिनके कार्यक्षेत्र में ऐसी घटनाएं होती हैं। पटना में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि युवतियों के साथ लगातार हो रही घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को उचित कार्रवाई के बिना होने नहीं दिया जा सकता।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version