राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद देकर चंदा लेने का एक मामला भोपाल में सामने आया है। पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो लोगों से चंदा लिए जाने की रसीद भी जब्त की गई हैं। आरोपी अब तक कई लोगों से चंदा भी ले चुका था। पुलिस की जानकारी के अनुसार बिलासपुर का रहने वाला 28 साल का मनीष राजपूत अशोका गार्डन में रहता है। उसके खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री यतेंद्र पाल सिंह जादौन ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उनका कहना था कि मनीष राम जन्म भूमि संकल्प सोसायटी के नाम पर लोगों से चंदा ले रहा था। इसके लिए वह फर्जी रसीद काट रहा है। पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। हाल में कांग्रेस विधायक कांति लाल भूरिया ने राम मंदिर के चंदे के नाम पर अवैध वसूल का मामला उठाया था। हालांकि उनका आरोप भाजपा नेताओं पर ही था। जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के छुटभैया नेता राम के नाम पर जबरन चंदा वसूली कर रहे है। सुबह से भाजपा की टोलियां चंदा वसूली के लिए निकल जाती हैं और शाम को उसी से नदी किनारे जाकर दारू पी जाते हैं। इसके बाद वे भाजपा के निशाने पर आ गये। भाजपा विधायक और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने स्पष्ट किया कि सारा चंदा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर हो रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version