मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की 30 वर्षीय निधि तिवारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. उनकी उम्र महज 30 साल बताई जा रही है. वहीं निधि सोशल मीडिया की जानी-पहचानी हस्ती थीं. उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. स्थानीय सांस्कृतिक मंचों पर सक्रिय रहने के साथ वह कई ब्यूटी प्रतियोगिताओं की विजेता भी रही थीं. अब उनकी मौत के बाद एक सोशल मीडिया स्टेटस और घटना से पहले हुई फोन बातचीत पुलिस की जांच का हिस्सा बन गई है.

कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में खिताब…

निधि तिवारी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव थीं. वे रील्स बनाती और पोस्ट करती थीं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता था. उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाखों फॉलोअर्स थे. निधि लोकल इवेंट्स में भी शामिल होती थीं. उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में खिताब जीते थे. साल 2024 में निधि ने ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब जीता. उनका सपना फिल्मों में एक्टर के तौर पर काम करने का था.

फेसबुक पर 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख थे फॉलोअर्स 

निधि तिवारी सिंगरौली क्षेत्र में डिजिटल दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा थीं. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फेसबुक पर उनके करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 7 लाख फॉलोअर्स थे. सोशल मीडिया के अलावा स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रियता थी. वह कई ब्यूटी प्रतियोगिताओं में खिताब जीत चुकी थीं. यानी निधि की पहचान केवल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर नहीं थी. स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक मंचों और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में उनकी मौजूदगी ने भी उन्हें पहचान दिलाई थी. इस बीच मामले में एक नया और बेहद भावुक मोड़ सामने आया है. अपने घर में फांसी लगाने से पहले निधि तिवारी का लिखा एक वॉट्सएप स्टेटस अब तेजी से वायरल हो रहा है, जो उसके भीतर चल रही मानसिक कशमकश और अकेलेपन की ओर इशारा कर रहा है.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों और फोन पर हुई कहासुनी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। न‍िधि‍ के सोशल मीड‍िया पर लाखों की भीड़ के बीच मानस‍िक तनाव ना झेल पाने से मौत की घटना ने क्षेत्र में चर्चा का व‍िषय बना द‍िया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version