नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के तिलक नगर दौरे के दौरान सादे कपड़ों में मौजूद दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल से मारपीट के आरोप में AAP के नेता सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल सिंह और साहिब सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। AAP नेताओं के खिलाफ सरकारी काम में बादा डालने के आरोप भी लगे हैं। मारपीट की घटना कैमरे में कैद हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। 

क्या है मामला 

दरअसल सोमवार को AAP पार्टी के प्रमुख केजरीवाल तिलक नगर दौरे पर गए थे। इस दौरान दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल सादे कपड़ों में था और वीडियो बना रहा था। आप समर्थकों ने इस दौरान कांस्टेबल को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। एक वायरल वीडियो में देखा गया कि आप विधायक और उनके समर्थक सादी वर्दी में मौजूद हेड कांस्टेबल पर टूट पड़े। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करके कांस्टेबल को छुड़छावा और उसे सुरक्षित वहां से ले गए। 

आप नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज 

घायल हेड कांस्टेबल का मेडिकल टेस्ट करवाने के बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन दिया और सौरभ भारद्वाज, आप विधायक जरनैल सिंह और साहिब सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। केस में कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज हुई है। FIR में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।  

हेड कांस्टेबल का बयान

हेड कांस्टेबल ने भी इस पर बयान दिया। हेड कांस्टेबल जब वीडियो बना रहा था तो उनसे इस बारे में पूछा गया था जिसके बाद उन्होंने बताया था कि वो पुलिस वाले हैं। इसके बाद उनको वीडियो बनाने से रोका गया और मारपीट शुरू कर दी गई। गौर हो कि दरअसल सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली पुलिस आमतौर पर हर बड़े विरोध प्रदर्शन या राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान स्थिति पर नजर रखने और रिकॉर्डिंग के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात करती है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version