नई दिल्‍ली। Asian Games 2026 LIVE: जापान के आइची नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में बुधवार को भारत की गोल्‍डन शुरुआत हुई। महिला आर्चरी टीम ने चीन को हराकर इतिहास रच दिया और गोल्‍ड मेडल पर कब्‍जा जमाया।

भारतीय महिला तिकड़ी चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराया। इसके बाद भारत ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी शूट-ऑफ में कमाल किया। भारत अब तक 57 मेडल जीत चुका है। 9 गोल्‍ड, 21 सिल्‍वर और 27 कांस्‍य पदक शामिल हैं। 

भारतीय तीरंदाजों ने एशियन गेम्स में बुधवार की सुबह भारत को शानदार तोहफा दिया। कंपाउंड तीरंदाजी के तीनों इवेंट में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया। पुरुष टीम ने फाइनल में चीन को 238-237 से हराकर दिन का तीसरा तीरंदाजी गोल्ड अपने नाम किया। इससे पहले महिला टीम और मिश्रित टीम भी स्वर्ण जीत चुकी थीं।

युवा तिकड़ी ने भारत को दिलाया गोल्ड
भारत के तीनों खिलाड़ी युवा हैं। 21 वर्षीय कुशल दलाल, 25 वर्षीय साहिल राजेश और 20 वर्षीय मणि रत्नम गणेश थिरुमुरु की तिकड़ी ने दबाव में धैर्य बनाए रखा और भारत को गोल्ड दिलाया।

एक अंक से जीता फाइनल
साहिल राजेश, कुशल दलाल और मणि रत्नम गणेश की भारतीय तिकड़ी ने चीन के खिलाफ फाइनल में शानदार जुझारूपन दिखाया। तीन राउंड यानी 18 शॉट के बाद भारत एक अंक से पीछे चल रहा था। तब चीन का स्कोर 179 और भारत का 178 था। इसके बाद आखिरी राउंड में भारतीय टीम ने मुकाबला पलट दिया।

आखिरी छह शॉट में चीन के एक तीरंदाज ने आठ अंक का निशाना लगाया। इसका फायदा भारत को मिला और भारतीय टीम एक अंक की बढ़त पर पहुंच गई। अंत में भारत ने 238 अंक बनाए, जबकि चीन 237 अंक ही हासिल कर सका। इस तरह भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया

तीन इवेंट, तीनों में भारत का गोल्ड
भारत ने आज कंपाउंड तीरंदाजी के तीनों इवेंट में स्वर्ण जीता। सबसे पहले चिकिथा तानिपर्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराकर गोल्ड अपने नाम किया था। इसके बाद चिकिथा और साहिल जाधव की मिश्रित टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाया। पुरुष टीम ने भी चीन के खिलाफ फाइनल में जीत दर्ज कर तीरंदाजी में भारत का गोल्डन हैट्रिक पूरा कर दिया।

पांच घंटे में चार स्वर्ण
भारत के लिए यह सुबह बेहद खास रही। तीरंदाजी में तीन स्वर्ण पदकों के अलावा भारतीय शूटिंग टीम ने भी मिक्स्ड ट्रैप में गोल्ड जीता। यानी करीब पांच घंटे के अंदर भारत के खाते में चार स्वर्ण पदक आ गए। शूटिंग में नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप में स्वर्ण जीता था। इसके बाद भारतीय तीरंदाजों ने कंपाउंड के तीनों इवेंट में सोना जीतकर कमाल कर दिया। इसके अलावा आज भारत के दो कांस्य भी मिले हैं। दोनों कांस्य मुक्केबाजी में आए हैं। प्रिया घंघस और कपिल पोखरिया ने कांस्य अपने नाम किया।

भारत के 59 पदक पूरे
पुरुष कंपाउंड टीम के स्वर्ण के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 59 हो गई है। भारत के खाते में अब 10 स्वर्ण, 21 रजत और 28 कांस्य पदक हैं। तीरंदाजी ने इस अभियान में भारत की पदक तालिका को तेजी से मजबूत किया है। बुधवार को कंपाउंड के तीनों इवेंट में गोल्ड जीतना भारतीय दल के लिए बड़ी उपलब्धि रही।
 

खेलस्वर्णरजतकांस्यकुल
तीरंदाजी3003
एथलेटिक्स191424
बैडमिंटन0011
मुक्केबाजी0033
क्रिकेट1001
कबड्डी2002
कुराश0011
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स0011
रोइंग0011
शूटिंग38415
सॉफ्ट टेनिस0011
स्क्वॉश0213
टेबल टेनिस0011
भारोत्तोलन0101
वुशु0101
कुल10212859
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version