हिंदी में ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल करने के बाद अब फिल्म ‘हनुमान अंश’ तेलुगु में रिलीज होगी. आइए जानते हैं कि तेलुगु दर्शक इस फिल्म को कबसे थिएटर्स में देख पाएंगे?
संत नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में तहलका मचाया है. शुरुआती दो-ढाई हफ्तों तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो चुकी थी, हालांकि फिर ऐसी आंधी टिकट खिड़की पर चली कि अब ये फिल्म दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. अपार सफलात के बाद अब हनुमान अंश तेलुगु में दस्तक देने जा रही है. इसकी तेलुग रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है.
इस दिन तेलुगु में रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’
बता दें कि डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश सिर्फ हिंदी भाषा में ही रिलीज हुई थी. लेकिन, इसकी ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद मेकर्स ने इसे दूसरी भाषाओं में भी रिलीज करने का फैसला लिया था. लंबे वक्त से चर्चा थी कि अब इसका तेलुगु वर्जन भी आएगा. आखिरकार तेलुगु वर्जन की रिलीज डेट पर मुहर लग चुकी है.
भारतीय फिल्म निर्माण और वितरण कंपनी होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर हनुमान अंश की तेलुगु रिलीज को लेकर जानकारी शेयर की है. होम्बले फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘हनुमान अंश’ अब तेलुगु दर्शकों के लिए है. हमें इस बात की खुशी है कि हम इस फिल्म को तेलुगु ऑडियंस के लिए ला रहे हैं. तेलुगु दर्शक दुनियाभर में सिल्वर स्क्रीन पर इसकी दिव्यता को एक्सपीरियंस कर पाएंगे. होम्बले फिल्म्स द्वारा दुनियाभर में 9 अक्टूबर को हनुमान अंश तेलुगु में रिलीज होगी.’
2 करोड़ के बजट में की 400 करोड़ की कमाई
हनुमान अंश में संत नीम करोली बाबा का किरदार अभिनेता शोभिनव सत्या ने निभाया है. मूवी को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. वहीं रागिनी सोना, अनुप्रिया नागर और नम्रता जी. सिंह ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया. फिल्म महज 2 करोड़ रुपये के मामूली से बजट में बनी थी.
हनुमान अंश ने भारतीय सिनेमाघरों में 7 अगस्त को दस्तक दी थी. शुरुआती 15-17 दोनों तक इसकी कुल कमाई 2 करोड़ रुपये भी नहीं हुई थी. जबकि अब ये दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. 56 दिनो में यानी 1 अक्टूबर तक इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 414.06 करोड़ रुपये हो गया था. वहीं भारत में इसने अब तक 317 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

