नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी, नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर (Petrol Diesel Price Hike) की बढ़ोतरी की है।
कीमतों में यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और रिफाइन किए गए उत्पादों की कीमतें बढ़ने के कारण किया गया है।हालांकि, अन्य सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं।
शनिवार सुबह से लागू हुई नई कीमत
पूरे भारत में नायरा के 7108 फ्यूल स्टेशनों पर शनिवार सुबह से ही नई दरें लागू हो गईं। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। ईंधन खुदरा विक्रेताओं पर ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के कारण बने नए दबाव के बीच यह ताजा बढ़ोतरी की गई है। यह कदम इस साल नायरा द्वारा किए गए मूल्य समायोजनों के बाद उठाया गया है।

