बिहार के आरा जिले से शुक्रवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. घटना जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां मौसेरे भाई ने पहले अपनी नाबालिग बहन के साथ रेप किया और फिर उसकी गला काटकर हत्या कर दी. इधर, घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोग सकते में आ गए हैं. वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. मिली जानकारी अनुसार आरोपी मौसेरा भाई मोहम्मद इरशाद है, जिसकी शादी भी हो चुकी है. बताया जाता है कि आरोपी अपनी नाबालिग बहन को खेत में ले गया और फिर उसके साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी. स्थानीय लोगों की मानें तो किसी धारदार हथियार से मृतिका का गला रेता गया, जिससे पीडि़ता की जान चली गई. मृतिका की उम्र लगभग 8 साल बताई जा रही है. उसकी हत्या के बाद आरोपी भाई डेड बॉडी को वहीं खेत में छोड़कर फरार हो गया था. हालांकि, ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ा गया और इस पूरी घटना की जानकारी बिहिया थाना को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची बिहिया थाना की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मृतक ल?की के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा है. घटना की पुष्टि करते हुए भोजपुर एसपी हरकिशोर राय ने कहा कि मृतक ल?की के संबंधी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मानवता शर्मसार…मौसेरा भाई ने ही दिखा दी औकात, जानें क्या है मामला..?
Previous Articleबेबी बंप के साथ खुशी से झूम रही बेबो
Next Article मनरेगा खोल रहा किसानों की आर्थिक समृद्धि का रास्ता
