Solan News : पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत न्यू नालागढ़ क्षेत्र में झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अकवर (21) पुत्र मुस्ताक, निवासी गांव नानीवाल, डाकघर खेड़ा, तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव करीब 2-3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव के पास से एक सिरिज भी बरामद हुई है। मृतक की पहचान उसके ताया द्वारा की गई है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई गई।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


