भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 431 अंक की बढ़त के साथ 72,340.95 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह 0.60 फीसदी या 422 अंक की बढ़त के साथ 72,315 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक तक ऊपर चला गया था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.67 फीसदी या 150 अंक की बढ़त के साथ 22,572 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी बजाज फाइनेंस में 3.81 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, टीसीएस, एक्सिस बैंक, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और इंडिगो के शेयर भी बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। इससे इतर बीईएल, सनफार्मा, एशियन पेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ट्रेंट के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

इन सेक्टर्स में दिखी खरीदारी

शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 45 मिनट पर निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम इंडेक्स 2.11 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.04 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी आईटी में 1.50 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.92 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.87 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.49 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.86 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.22 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.76 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.04 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 0.37 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.46 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.64 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (rs)प्रतिशत चेंज
बजाज फाइनेंस992.254.63%
श्रीराम फाइनेंस968.602.50%
टीसीएस2,126.702.49%
कोल इंडिया429.002.05%
टाइटन4,600.201.87%
आईटीसी260.301.72%
बीएसई3,095.001.61%
टेक महिंद्रा1,555.001.44%
पावर ग्रिड257.951.34%
अल्ट्राटेक सीमेंट10,854.001.34%
एनटीपीसी319.251.32%
एक्सिस बैंक1,232.701.28%
एसबीआई965.801.23%
एलएंडटी3,737.501.19%
ग्रेसिम2,996.901.18%
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,181.501.18%
भारती एयरटेल1,760.301.10%

सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 55 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (rs)प्रतिशत चेंज
अपोलो हॉस्पिटल्स7,973.50-1.97%
मैक्स हेल्थकेयर923.80-1.82%
सिप्ला1,325.80-1.35%
बजाज ऑटो9,972.00-0.73%
एशियन पेंट्स2,392.50-0.60%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,236.00-0.57%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,199.40-0.56%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स381.10-0.52%
एचडीएफसी लाइफ531.75-0.46%
सन फार्मा1,793.90-0.39%
महिंद्रा एंड महिंद्रा2,852.70-0.26%
टाटा कंज्यूमर956.60-0.04%
हिंडाल्को941.55-0.03%
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version