रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत अनुभाग अधिकारी परमानंद को पदोन्नत कर अवर सचिव बनाया गया है। उन्हें वेतन मैट्रिक्स के लेवल-13 (rs 67,300-2,13,100) में पदोन्नति प्रदान की गई है।
इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-9) में पदस्थ योगेश कुर्रे तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में पदस्थ बृजेश कुमार अग्रवाल को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद से पदोन्नत कर अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। पदोन्नत अनुभाग अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-11 (rs 49,100-1,55,800) में रखा गया है। यह पदोन्नति अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। शासन द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति के बाद भी अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना में कोई बदलाव नहीं रहेगा और वे अपने मौजूदा विभागों में यथावत कार्य संपादित करते रहेंगे, जबकि उनकी नई पदस्थापना पृथक से की जाएगी।


