नई दिल्ली। पहाड़ों में इन दिनों भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिसके चलते हिमस्खलन भी खूब हो रहा है। मैदानी इलाकों में लगातार लुढ़कते तापमान के बीच लोगों को शीतलहर और कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से राहत के लिए लोग अलाव जलाकर समय बिताने को मजबूर हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कुछ इलाकों में ओले और गरज के साथ बारिश भी हो रही है। भारतीय मौसम विभा के मुताबिक देश के कई इलाकों में बारिश का संभावना बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के कुछ उत्तरी क्षेत्रों में ओले गिरने की भी संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न मंडलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस अवधि में गोरखपुर, अयोध्या तथा बरेली मंडलों में दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, मुरादाबाद और मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आई, जबकि, प्रदेश के अन्य स्थानों पर तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला में बर्फबारी होने के बाद हर तरफ बर्फ की मोटी परत जम गयी है। पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाते दिखे। बताया जा रहा है कि बर्फ की सफेद चादर के बीच शिमला जन्नत की तरह दिख रहा है। रांची के मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। आकाश में बादल छाये रह सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो 5 फरवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है। कई जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं, बिहार में मौसम फिर एकबार करवट लेने वाला है. सूबे के कई इलाकों में पांच और छह फरवरी को आंधी व बारिश के आसार हैं। पांच फरवरी को इसका आंशिक जबकि अगले दिन यानि छह फरवरी को इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है। दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने से शहर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने की की संभावना है। न्यूनतम तापमान अगले तीन दिन तक सामान्य स्थिति में ही बने रहने की संभावना है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version