रायपुर। केंद्र सरकार की किसान विरोधी तीन काला कानून को वापस कराने और समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलाने की मुद्दा को लेकर दिल्ली में चल रहे ऐतिहासिक आंदोलन के समर्थन में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा आरंग इकाई द्वारा आज 05 फरवरी को तहसील कार्यालय आरंग के सामने धरना प्रदर्शनका किया गया। जिसमें अंचल के प्रमुख दौलत राम, राजेंद्र गेडरे, मोहन चंद्राकर, खिलावन कुर्रे, मनहरण साहू, चन्द्रिका साहू, ललित साहू,नेतराम साहू, भुखन साहू,बुलाक साहू सहित सैकड़ों किसान भाग लिया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, दाऊ जी.पी.चंद्राकर, जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा, ईश्वर साहू, नारायण साहू ने किया। केंद्र सरकार की 4 मुद्दा एवं राज्य सरकार की 2 मुद्दा (1) राज्य सरकार द्वारा लागू सौदा पत्रक काला कानून रद्द कराने, छत्तीसगढ़ में बंद सभी मंडियों को खुलवाकर समर्थन मूल्य में खरीदी कराने सहित 06 माँग को लेकर धरना प्रदर्शन 12 बजे से शाम 04 बजे तक किया गया। धरना प्रदर्शन को राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, दाऊ जी.पी.चंद्राकर, जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा, श्रवण चंद्राकर, ईश्वर साहू,नारायण साहू ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम 06 सूत्रीय मांग पत्र शाम 04 बजे एसडीएम आरंग को सौंप गया

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version