ग्वालियर. मध्य प्रदेश के शिवपुरी के एक युवक की नई-नवेली पत्नी ग्वालियर के चिड़ियाघर की पार्किंग से अचानक गायब हो गई. पति बाइक पार्क करने गया था. कुछ मिनट बाद लौटा, तो पत्नी एक अज्ञात युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दी. वहां लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. जिसके बाद पति ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है. उसने एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला शिवपुरी जिले के नरवर निवासी 21 वर्षीय युवक और उसकी 18 वर्षीय पत्नी से जुड़ा है. युवक मंगलवार को अपनी पत्नी को बाइक से शिवपुरी से ग्वालियर लेकर आया था. रास्ते में पत्नी ने पहले चिड़ियाघर घूमने और इसके बाद रिश्तेदारों से मिलने की बात कही.

बाइक पार्क करने गया पति, पत्नी फरार
युवक के मुताबिक, चिड़ियाघर पहुंचने के बाद उसने पत्नी को गेट के पास खड़े होने के लिए कहा और खुद बाइक पार्क करने चला गया. कुछ मिनट बाद जब वह वापस लौटा, तो पत्नी वहां नहीं थी. आसपास तलाश करने पर उसे पता चला कि वह किसी युवक के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी. आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने पर पत्नी एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाती नजर आई.

पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को अरमान खान बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. युवक ने यह भी आरोप लगाया कि अरमान ने पत्नी को किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा है. इसके बाद वह अपने चाचा के साथ पड़ाव थाने पहुंचा और पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को जल्द खोजने की गुहार लगाई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जांच शुरू कर दी है. आरोपी युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द उसके ठिकानों पर दबिश दी जाएगी.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version