भारतीय शेयर बाजार में आज निवेशकों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार बढ़त के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में भी तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 183 अंक की बढ़त लेकर 71,776 पर खुला। शुक्रवार सुबह शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 37 मिनट पर यह 0.64 फीसदी या 457 अंक की बढ़त के साथ 72,076 पर ट्रेड करता दिखा। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.82 फीसदी या 182 अंक की बढ़त के साथ 22,412 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 5 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी टीसीएस में 4.57 फीसदी, इन्फोसिस में 3.53 फीसदी और टेक महिंद्रा में 2.28 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, ट्रेंट, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर बीईएल, रिलायंस, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (rs)प्रतिशत चेंज (%)
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)2,185.005.25
इन्फोसिस (INFY)1,028.153.12
आयशर मोटर्स (EICHERMOT)6,941.502.57
एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCLTECH)1,205.102.40
अपोलो हॉस्पिटल्स (APOLLOHOSP)7,847.002.36
एचडीएफसी लाइफ (HDFCLIFE)557.202.33
मैक्स हेल्थकेयर (MAXHEALTH)893.002.24
टेक महिंद्रा (TECHM)1,527.202.07
कोटक महिंद्रा बैंक (KOTAKBANK)443.451.94
अडानी पोर्ट्स (ADANIPORTS)1,740.001.87
टीवीएस मोटर (TVSMOTOR)277.051.48
पावर ग्रिड (POWERGRID)248.251.47
आईटीसी (ITC)258.651.43
भारतीय स्टेट बैंक (SBIN)953.201.40
श्रीराम फाइनेंस (SHRIRAMFIN)929.801.37
ट्रेंट (TRENT)2,914.001.31
इटरनल (ETERNAL)323.101.27

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (rs)प्रतिशत चेंज (%)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)363.20-1.12
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RELIANCE)1,170.70-0.62
बीएसई (BSE)3,319.20-0.47
सिप्ला (CIPLA)1,301.60-0.40
सन फार्मा (SUNPHARMA)1,759.40-0.02
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version