रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। 9 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत राज्य पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और नगर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के साथ प्रशिक्षु अधिकारी भी शामिल हैं। आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।
