जगदलपुर। बस्तर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर रजत बंसल ने तामड़ा घुमर में रैपलिंग रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचरस स्पोर्ट्स में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर बस्तर की सुंदर छवि यहां आने वाले पर्यटकों के मन में पूरी तरह बस जानी चाहिए। इसके लिए पर्यटन स्थलों की स्वच्छता के साथ ही पर्यटकों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। यह बातें कलेक्टर रजत बंसल ने लोहंडीगुड़ा आयोजित समीक्षा बैठक में कही। बस्तर में इको पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षेत्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल, वन मंडलाधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की संचालक सुश्री विजया रात्रे सहित राजस्व विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
