देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक 14 वर्षीय किशोरी ने एक 13 वर्षीय किशोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में किशोरी ने बताया कि लड़का उसे सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर रहा था। वो लड़की के स्कूल में ही पड़ता है। लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़के ने उसका अश्लील वीडियो बनाया है और वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने लड़के को नोटिस भेज दिया है। शिकायत के अनुसार लॉकडाउन के दौरान लड़की की इस लड़के से दोस्ती हुई। उसने एक अनजान यूजर की ओर से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार किया था। इसके बाद दोनों बातें करने लगे और धीरे-धीरे दोस्त बन गए। लेकिन लड़की को उस लड़के को नहीं जानती थी। लॉकडाउन के दौरान दोनों वीडियो कॉलिंग एप के जरिए सच और हिम्मत (ट्रूथ और डेयर) गेम खेलने लगे। लड़के ने लड़की को डेयर के तौर पर कपड़े उतारने को कहा, जिसे लड़के ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑप्शन के जरिए शूट कर लिया। इसके बाद उसने इस अश्लील वीडियो के जरिए लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़के ने धमकी दी कि लड़की ने उसकी मांगें पूरी नहीं की तो वो उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देगा। लड़के ने लड़की को कई बार कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। तंग आकर लड़की ने लड़के को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद लड़के ने लड़की की एक दोस्त को यह वीडियो भेज दी। उस लड़की ने भी लड़के को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद लड़की ने पुलिस की मदद ली। आईपी एड्रेस ट्रेस करने के बाद पता चला कि लड़का उसी इलाके का रहने वाला है और लड़की के स्कूल में ही पढ़ता था। पुलिस के अनुसार, लड़के के माता-पिता इस घटना के बाद हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उनके बेटे ने सबसे ज्यादा समय अपने कमरे में बिताया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version