कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके के परिवार से दुखद खबर सामने आई है. उनकी दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का आज 85 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी, हिंगोली में आखिरी सांस ली. जिस समय परिवार इस दुख से गुजर रहा है, उस समय अभिजीत दीपके दिल्ली में पुलिस हिरासत में हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई या अपने पैतृक गांव लौट पाएंगे.

सावित्रीबाई शंकर दीपके के निधन की खबर से परिवार में शोक की लहर है. उनका निधन महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के पैतृक गांव संतुक पिंपरी में हुआ. अभिजीत दीपके के पिता भगवान दीपके और मां अनीता फिलहाल निधन की खबर मिलने के बाद हिंगोली के लिए रवाना हो गए हैं.

वहीं, परिवार के घर के आसपास पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है. इस बीच अभिजीत दीपके की दिल्ली में हिरासत को लेकर भी चर्चा हो रही है.

दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत

दरअसल, अभिजीत दीपके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने कथित चुनावी घोटाले के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए आंदोलन का ऐलान किया था.

इसी सिलसिले में वह सुबह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. हालांकि, दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया. इसके बाद से वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं.

क्या दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे?

अभिजीत दीपके की दादी के निधन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह अपने परिवार के पास पहुंच पाएंगे या नहीं. फिलहाल उनकी रिहाई और गांव लौटने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. उनकी हिरासत के बीच परिवार के लिए यह समय काफी मुश्किल भरा है.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version