Viral Video: उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूल के शिक्षक का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। जिसने पूरे शिक्षा विभाग की छबि को धुमिल कर दिया है। दरअसल, वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शिक्षक छात्र को पढ़ाने के बजाय छात्र के सिर को तबले की तरह बजाता हुए नजर आ रहा है। पास में बैठे छात्र इस दौरान हंसी उड़ रहे हैं। ऐसा करते हुए हंसी भी आ रही है, जबकि बाकी बच्चे सामने बैठकर यह सब देख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
जानिए पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के इटावा के एक सरकारी स्कूल का है। वायरल वीडियो को राहुल सैनी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने घटना से जुड़ी जानकारी भी दी है। बताया जा रहा है कि शिक्षक दिनेश माथुर ने वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट से भी शेयर किया था। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया और लोगों का ध्यान इस पर गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने शिक्षक दिनेश माथुर को सस्पेंड कर दिया।

