साहेबगंजः झारखंड में साहेबगंज आरपीएफ ने ब्रह्मपुत्र मेल से एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद सुमन को गिरफ्तार किया है। वो तीन माह पहले अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुआ था। उसके पास से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। आरपीएफ पोस्ट कमांडर की शिकायत पर साहेबगंज रेल थाने में शुक्रवार रात केस दर्ज किया गया। गिरफ्तारी की सूचना पर खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भी उससे पूछताछ की।

बांग्लादेश में सिलेट के रानीगंज का निवासी

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात 8:51 बजे साहेबगंज-करमटोला के बीच चेन पुलिंग के कारण ट्रेन रुक गई। इसके बाद आरपीएफ एस्कॉर्ट ने जांच शुरू की। इस दौरान जनरल कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सोया मिला। पूछताछ में नाम मोहम्मद सुमन बताया और बांग्लादेश में सिलेट के रानीगंज का निवासी होने की बात स्वीकारी। उसके पास गुवाहाटी तक का टिकट भी था।

चेन पुलिंग के बाद पहुंची आरपीएफ की टीम

बताया जा रहा है कि सुमन मियां ट्रेन में उपरी बर्थ पर सोया था। ट्रेन जब मिर्जाचौकी से साहेबगंज की ओर बढ़ी तो अचानक से झटका लगा। वो गिरने लगा। इस क्रम में पास में मौजूद जंजीर को पकड़ लिया। दवाब पड़ने पर गाड़ी रुक गयी। इसके बाद आरपीएफ के जवान खोजते-खोजते उक्त बोगी में पहुंचे।

जवानों को देखकर उसके तीन अन्य साथी भाग गए। सुमन पकड़ा गया। आरपीएफ ने उसे बरहड़वा में उतारा और वहां से लेकर साहेबगंज पहुंची। तलाशी लेने पर उसके पास से भारतीय नोट के साथ-साथ पाकिस्तान और नेपाल के नोट बरामद किए गए। शुक्रवार को उससे आरपीएफ के वरीय अधिकारियों ने उससे सघन पूछताछ की।

मजदूरी के लिए एंट्री

पूछताछ में सुमन ने बताया कि जुलाई के आसपास एक दलाल ने दस हजार लेकर उसे मजदूरी के लिए भारत में प्रवेश कराया गया था। इसके बाद वो गुवाहाटी और दिल्ली होते श्रीनगर पहुंचा, जहां सफर अली नामक कबाड़ कारोबारी के यहां कबाड़ बीनने का काम करने लगा। कुछ दिन पहले कारोबारी के भाग जाने के बाद बांग्लादेश लौटने की योजना बनाई। श्रीनगर से दिल्ली पहुंचा। फिर वहां से गुवाहाटी के लिए ब्रह्मपुत्र मेल में सवार हुआ, लेकिन साहेबगंज में पकड़ा गया

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version