छत्तीसगढ़- एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में जमीन बेचने के विवाद को लेकर बेटे द्वारा अपने पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को मनेन्द्रगढ़ के लालपुर क्षेत्र में ऋषि कुमार सूर्यवंशी अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। प्रारंभिक जांच में उनके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। इसके साथ ही गवाहों के बयान दर्ज कर साक्ष्यों की जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि 7 अक्टूबर 2026 को मृतक के बेटे रवि कुमार सूर्यवंशी ने जमीन बेचने के लिए अपने पिता पर दबाव बनाया था। इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पानी के पाइप से अपने पिता के साथ मारपीट की थी। मारपीट में मृतक के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी रवि कुमार सूर्यवंशी (27), निवासी वार्ड क्रमांक 06, लालपुर, मनेन्द्रगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में मनेन्द्रगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का योगदान रहा। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version