जांजगीर-चाम्पा: पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर बड़ा एक्शन लिया है. कटरा जंगल में जुआ खेलने वाले 9 लोगों को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा है. उनके पास ताश पत्ती और कैश भी बरामद हुआ है.
कार, बाइक भी मिली
पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद पंतोरा पुलिस और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में छापेमारी की. यहां से 9 जुआरियों को ताशपत्ती के साथ पकड़ने में सफलता हासिल हुई. पुलिस ने आरोपियों से 47 हजार 500 रुपए जब्त किए हैं, साथ ही आरोपियों की 11 बाइक, एक ब्रेजा कार और 8 मोबाइल भी जब्त की गई है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस की कार्रवाई में बलौदाबाजार क्षेत्र के दीपक राय, बिलासपुर के सीपत निवासी रूपचंद्र रात्रे, पामगढ़ थाना क्षेत्र के रसौटा निवासी संजू कुमार सूर्यवंशी, झूलन पकरिया निवासी रमेश कुमार, रसौटा निवासी सुरेंद्र लहरे, कोटमीसोनार निवासी सुनील सिंह ठाकुर, रसौटा निवासी साहिल लहरे, बिलासपुर जिले के उसलापुर निवासी मयंक शर्मा और अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार निवासी 24 वर्षीय विशाल सिंह ठाकुर शामिल हैं।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
जांजगीर चाम्पा पुलिस ने जुआरियों के एक बड़े समूह को पकड़ने में सफलता हासिल की है. साथ ही उन जुआरियों की भी तलाश शुरू कर दी जो पुलिस को चकमा देकर भाग गए है. पुलिस अधीक्षक ने पंतोरा पुलिस के साथ साइबर पुलिस को भी मोबाइल टावर रिकॉर्ड निकालने के निर्देश दिए हैं जिनका मोबाइल लोकेशन कटरा जंगल में है.

