भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज मात्र 27 अंक की बढ़त के साथ 71,951.73 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह 0.47 फीसदी या 342 अंक की बढ़त के साथ 72,303 पर ट्रेड करता दिखा। धीरे धीरे बाजार में तेजी बढ़ी और सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर सेंसेक्स 605 अंक उछलकर 72,540 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इस समय 0.84 फीसदी या 186 अंक की बढ़त के साथ 22,550 पर ट्रेड करता दिखा।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 5 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, ट्रेंट और एचयूएल में दिखाई दी। वहीं सबसे अधिक गिरावट एनटीपीसी में देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (rs)प्रतिशत बदलाव (%)
टीसीएस (TCS)2,228.40+4.87
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,277.50+4.46
टेक महिंद्रा1,515.90+3.05
इन्फोसिस1,041.70+2.13
नेस्ले इंडिया1,350.00+1.91
बजाज ऑटो10,210.00+1.75
ट्रेंट2,960.50+1.63
इटरनल327.85+1.50
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,846.80+1.43
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स971.75+1.35
अपोलो हॉस्पिटल्स7,879.50+1.34
अडानी एंटरप्राइजेज2,661.70+1.21
एचडीएफसी बैंक712.75+1.11
बजाज फाइनेंस967.55+1.08
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज215.75+1.08
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)948.35+0.78
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज2,880.30+0.78

सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 45 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (rs)प्रतिशत बदलाव (%)
एनटीपीसी (NTPC)307.30-0.87
मैक्स हेल्थकेयर859.75-0.72
टीएमपीवी (TMPV)282.85-0.56
कोटक महिंद्रा बैंक441.25-0.48
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन248.05-0.38
मारुति सुजुकी11,281.00-0.30
कोल इंडिया404.55-0.06
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version