पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक पैसेंजर ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन कराची के दक्षिणी बंदरगाह शहर से उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर जा रही थी।

शेरशाह इलाके में पटरी से उतरी ट्रेन

पाकिस्तान के रेलवे अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि रहमान बाबा एक्सप्रेस ट्रेन पंजाब प्रांत के शेरशाह इलाके में पटरी से उतर गई। हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए मुल्तान शहर के निश्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन से जड़ी टीम काम में लगी हुई है।

ट्रेन में सवार एक यात्री ने कहा कि हादसे से पहले रेल कर्मचारियों ने रोहरी के पास कोच नंबर नौ के नट-बोल्ट ठीक किए थे। पटरी से उतरने की वजह का अभी तक आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। उम्मीद है कि बचाव कार्य आगे बढ़ने के साथ पाकिस्तान रेलवे और संबंधित अधिकारी और जानकारी देंगे।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 5:15 बजे हुई। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मौतों पर दुख जताया और अधिकारियों को घायलों के लिए हर संभव चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पाकिस्तान में साल 2023 में एक ट्रेन एक्सीडेंट में हुई थी 30 मौतें

गौरतलब बात यह है कि पाकिस्तान में ट्रेन दुर्घटनाएं आम हैं, जहां रेलवे सिस्टम दशकों से कम निवेश, पुराने ट्रैक और पुराने सिग्नलिंग सिस्टम की समस्याओं से जूझ रहा है। 2023 में, दक्षिणी पाकिस्तान में एक पैसेंजर ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी और 90 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version