इंसान आज कितनी भी Busy क्यों न हो जरूरी कामों के लिए समय निकाल ही लेता है. लेकिन कई बार समय का ध्यान न रह पाने के चलते कुछ चीजें वक्त पर नहीं हो पाती, जैसे किसी को खास समय पर जरूरी बात याद दिलानी हो, आधी रात को किसी को Birthday Wish करना हो. अगर आप भी इस बात से परेशान रहते हैं तो आपके लिए एक बहुत ही शानदार खबर सामने आ रही है. 

WhatsApp अब अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक ऐसा कमाल का फीचर लाने की तैयारी में है जिसका इंतजार लोग लंबे वक्त से कर रहे थे. अब आप बिल्कुल Gmail की तर्ज पर WhatsApp पर भी अपने Message, Photo और Video को पहले से ही Schedule कर सकेंगे. यानी आप टाइम सेट कर दीजिए और आपका मैसेज ठीक तय वक्त पर खुद-ब-खुद सामने वाले तक पहुंच जाएगा भले ही आपका फोन उस वक्त आपके हाथ में हो या न हो. जानें कैसे काम करेगा यह फीचर.

10 मिनट से लेकर दो हफ्ते तक का मिलेगा टाइम

इस Upcoming फीचर की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको Timing को लेकर काफी Flexibility मिलने वाली है. आप चाहें तो आज से लेकर आने वाले दो हफ्तों के भीतर यानी 14 दिन तक का समय चुनकर कोई भी मैसेज Schedule कर सकते हैं. कम से कम आप Message को 10 मिनट बाद के लिए भी सेट कर सकते हैं.

इसके अलावा अगर आप कोई Photo या Video भेज रहे हैं तो भेजने से पहले Drawing Editor की मदद से उसे Edit भी कर सकेंगे और उसमें अपनी पसंद का Caption भी जोड़ पाएंगे. आपके यह सभी Scheduled Message भी End-to-End Encrypted होंगे. यानी आपकी बातें पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगी.

यह नया Scheduling फीचर सिर्फ अकेले में बातचीत तक के लिए ही नहीं है. बल्कि यह Personal Chats के साथ-साथ Group Chats में भी भौकाल मचाने के लिए तैयार है. अगर आप किसी Group में कोई जरूरी Announcement पहले से तय करके रखना चाहते हैं तो हड़बड़ाने की जरूरत नहीं होगी आप पहले ही इसे Schedule कर सकते हैं.  हालांकि इसमें एक छोटा सा Twist यह है कि जो मैसेज आपने Schedule किया है वह सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखेगा जो उस वक्त Group का हिस्सा थे.

सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि अगर मैसेज भेजने के तय वक्त पर आपका फोन Internet से Connect नहीं भी है या App बंद पड़ी है. तब भी यह Automatic तरीके से Deliver हो जाएगा. इसके अलावा अगर मूड बदल गया और आप तय वक्त से पहले उस मैसेज को डिलीट करना चाहते हैं तो वो भी आसानी से हो जाएगा. फिलहाल यह Beta टेस्टर्स के लिए है लेकिन बहुत जल्द यह हम सबके फोन में नजर आने वाला है.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version