ग्वालियर: कविता नाम की महिला का कोर्ट में अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। इस बीच कविता अपनी ससुराल पहुंची और अपने सास-ससुर की जमकर पिटाई कर दी। अब कविता की सास रेखा राजावत ने पुलिस से मदद की गुहार लगाइ है।

2010 में हुई थी बेटे की शादी

यह पूरा घटनाक्रम हजीरा इलाके में रहने वाली बुजुर्ग रेखा राजावत और उनके पति दिनेश राजावत के साथ हुई है। रेखा राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2010 में उनके बेटे स्वदेश राजावत की शादी कविता के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल तक सब कुछ ठीक रहा। स्वदेश और कविता के तीन बच्चे भी हो गए। लेकिन इसके बाद झगड़ा शुरू हो गए और आखिरकार मामला तलाक तक पहुंच गया।

कोर्ट में चल रहा तलाक का केस

अब कोर्ट में स्वदेश और कविता के तलाक का केस चल रहा है। इस बीच 8 अक्टूबर को कविता अपनी ससुराल पहुंची। रेखा राजावत का आरोप है कि बहू कविता ने घर के अंदर तिजोरी खोलना शुरू कर दी। जब उसे रोका तो उसने सास रेखा राजावत और ससुर दिनेश राजावत के साथ जमकर मारपीट कर दी।

बच्चों ने खींची तस्वीर

घर में मौजूद बच्चों ने इस मारपीट का फोटो भी मोबाइल में खींच लिया। मारपीट करने के बाद कविता वहां से चली गई। रेखा राजावत का बेटा स्वदेश राजावत राजस्थान में नौकरी करता है। ऐसे में रेखा राजावत स्वदेश के तीनों बच्चों को भी पाल रही है। अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत लेकर मंगलवार को रेखा राजावत एसपी ऑफिस पहुंची और यहां पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

हालांकि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने पुलिस को सबूत के तौर पर तस्वीर भी दी हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि बहू कविता उनके साथ मारपीट कर रही है। अब सास अपनी बहू के इस कदम से भयभीत हैं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version