नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां बीजेपी की महिला सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से मिल कर कांग्रेस सांसद का निलंबन की मांग कर चुकी हैं , इसी बीच दिल्ली पुलिस ने पूर्व JNU प्रोफेसर के घर बाहर नोटिस चिपका कर जांच में शामिल होने को कहा है।

प्रोफेसर को जारी किया नोटिस

दिल्ली पुलिस ने JNU में लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में कांग्रेस सांसद और पूर्व JNU प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन्हें गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर हुई कार्रवाई

JNU के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर 11 अक्टूबर को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में यह कार्रवाई की गई, जिसके तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत FIR दर्ज की गई है।

क्या था पूरा मामला

आपको बता दें कि यह पूरा मामला मई महीने का है। जब JNU की कम से कम 11 छात्राओं ने अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर अकोइजम उन्हें किसी मीटिंग या जमावड़े के बहाने कैंपस में स्थित अपने आवास पर बुलाते थे और वहां उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करते थे। इसके अलावा कुछ छात्राओं ने उन पर क्लासरूम के भीतर अश्लील और अनुचित टिप्पणियां करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यूनिवर्सिटी ने आंतरिक जांच के बाद अकोइजम को प्रोफेसर के पद से बर्खास्त कर दिया था।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version