साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ‘जेलर 2’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ की रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन पर.

इंडियन एक्स्प्रेस के मुताबिक, फिल्म के दुनियाभर में 100 करोड़ कमाने की उम्मीदें हैं. 

अगर फिल्म ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 100 करोड़ कमाती है तो अजय देवगन की ‘दृशयम 3’ (91.2 करोड़), ‘जन नायकन’ (81.2 करोड़), ‘द पैराडाइज’ (78.2 करोड़), ‘स्पाइ़डरमैन: ब्रांड न्यू डे’ ( 72.4 करोड़), ‘मन शंकरवारा प्रसाद गारु’ (71.2 करोड़), ‘उस्ताद भगत सिंह’ (48.2 करोड़), मोहनलाल की ‘दृशयम 3’ (43.4 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ देगी. 

वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने ओवरऑल ब्लॉकसीट के साथ 63.64 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं बिना ब्लॉकसीट के साथ ओवरऑल 55.67 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं ओपनिंग डे पर फिल्म ने ब्लॉकसीट के साथ 34.32 करोड़ की कमाई कर ली है. बिना ब्लॉकसीट के फिल्म ने 30.03 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म के 16.12 लाख टिकट बिक गए हैं. वहीं फिल्म को 15,363 शोज मिले हैं. फिल्म को 35 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली है. फिल्म के 818 शोज हाउसफुल हैं.

एडवांस बुकिंग में स्टेट वाइज फिल्म का कलेक्शन

इसके अलावा फिल्म ने तमिलनाडु में 12.59 करोड़ की कमाई कर ली है. कर्नाटक में फिल्म ने 7.67 करोड़ कमाए. केलर में फिल्म ने 6.57 करोड़, तेलंगाना में 3.31 करोड़, आंध्रप्रदेश में 2.59 करोड़, महाराष्ट्र में फिल्म ने 43.54 लाख, गुजरात में 20.80 लाख, राजस्थान में 10.94 लाख, दिल्ली में 9.80 लाख और ओडिसा में 8.99 लाख कमा लिए हैं.

फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

फिल्म का जॉनर कॉमेडी एक्शन है. फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. वहीं कलानिधि मारन ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं वहीं फीमेल लीड में विद्या बालन हैं. फिल्म में मोहनलाल का कैमियो भी देखने को मिलेगा. वहीं मिरना मेनन, योगी बाबू, विनायकन, शिवा राजकुमार, रम्या कृष्णन जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version