इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को पुरुष टी20 खिलाडिय़ों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजों की लिस्ट में तीन पायदान चढक़र चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहली बार टॉप पांच में एंट्री मारी है। अय्यर के खाते में फिलहाल 798 रेटिंग अंक हैं। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान टॉप 5 में तीन भारतीयों से घिरे हैं। वह 883 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। भारत के ईशान किशन (904) शीर्ष पर काबिज हैं, जबकि अभिषेक शर्मा (891) दूसरे पायदान पर हैं। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (883) पांचवें नंबर पर हैं। भारतीय टी20 टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन भी आगे बढ़े हैं। वह चार पायदान ऊपर चढक़र संयुक्त रूप से 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं। संजू और न्यूजीलैंड के फिन एलन के खाते में 605 अंक हैं।

संजू ने वेस्टइंडीज के सामने दूसरे टी20 में 82 रन की आतिशी पारी थी, लेकिन तीसरे मैच में तीन रन ही जुटा पाए। पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी माज सदाकत श्रीलंका सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद 45वें स्थान पर आ गए हैं। वह टॉप 100 से बाहर थे। टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में सुधार करने वाले अन्य खिला्िरडय़ों में श्रीलंका के कुसल मेंडिस (तीन स्थान ऊपर 23वें पर), वेस्टइंडीड के शेरफेन रदरफोर्ड (13 स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 24वें पर) शामिल हैं। टॉप 10 बल्लेबाजों में चार भारतीय हैं। उपकप्तान तिलक वर्मा (731) नौवें नंबर पर हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 गेंदबाजों की सूची में 24 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। वह अब 23वें नंबर पर आ गए हैं। पाकिस्तान के सलमान मिर्जो (नौ स्थान चढक़र 14वें पर) और सैम अयूब (आठ स्थान चढक़र 54वें पर) भी आगे बढ़े हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान नंबर-1 टी20 गेंदबाज हैं। टॉप 10 गेंदों में दो भारतीय शामिल हैं। स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल सातवें और भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह दसवें नंबर पर हैं। बुमराह वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। रोस्टन चेज को टी20 ऑलराउंडर्स (दो स्थान चढक़र तीसरे पर) की रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। जिम्बाबे के कप्तान सिकंदर रजा नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर हैं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version