रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के चुनावी कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधन की सूचना समाज के लोगों को भेजी जा चुकी है। समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर की अध्यक्षता एवं दस राजप्रधानों एवं केन्द्रीय सदन की उपस्थिति में रविवार 7 फरवरी को एक बैठक आहूत की गई। समाज के मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल नायक एवं समाज केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में चुनाव प्रणाली में कंडिका क्रमांक 3 में सुधार किया गया है जो निम्रांकित है-दिनांक 10 एवं 11 फरवरी को नामांकन की तिथि की घोषणा हुई थी उसमें विधि एवं तकनीकी कारणवश सुधार कर 2 एवं 3 मार्च को सुगमता एवं सरलता के लिए रखा गया है। शेष सूचनार्थ कंडिका यथावत रहेगा। अत: नामांकन की तिथि 2 व 3 मार्च को होगी। उपरोक्त संशोधन दिनांक 7 फरवरी से लागू हो गया है।
