प्रॉमिस डे के दिन हम अपने साथी से एक वादा करते हैं। ये प्रॉमिस किसी भी तरह का हो सकता है मगर इनमें कितनी सच्चाई छुपी होती है। इस बात का अंदाजा आप व्यक्ति के मूलांक से पता लगा सकते हैं। डॉ अन्जू वत्स (ज्योतिषाचार्य वास्तुविद अंक शास्त्री )। आज हम जानते हैं कि किस मूलांक के व्यक्ति अपने वादे के कितने पक्के होते हैं यानी कि उसका स्वभाव कैसा होता है। और उन्हें कौन से रंगों का प्रयोग करना चाहिए और कौन से रिश्तो को सही कर के अपने मूलांक को मजबूत बना सकते हैं।तो शुरू करते हैं मूलांक एक से लेकर नौ नम्बर तक ।
मूलांक 1- वालों की इच्छाएं शक्ति काफी अधिक और प्रबल होती हैं। वे अपने लक्ष्य के बीच आने वाली सभी अड़चनों को दूर कर लेने में सक्षम होते हैं और लक्ष्य पाकर ही दम लेते है। इनको अपने मुख्य ग्रह सूर्य को मजबूत करना चाहिए जैसे सूर्य को जल दे सूर्य नमस्कार करे और लाल और लाल रंग का प्रयोग करें। ये लोग अपने वादे के पक्के होते हैं।
मूलांक 2-वालों के आत्मविश्वास में कभी कभी कमी आ जाती है जिसके कारण उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। और वो अपने कार्य अधूरे छोड़ दिया करते हैं। इन लोगो को अपने मुख्य ग्रह चंद्रमा को मजबूत करना चाहिए जैसे रात को चन्द्र को जल दे और मां कि सेवा करे और सफेद रंग का ज्यादा इस्तेमाल करे। ये लोग वादे के पक्के नहीं होते।
मूलांक 3- वाले लोग हर कार्य में विशेष योग्यता रखते हैं। क्योंकि इनमे ग्यान बहुत अच्छा होता है। हर काम को अलग ढंग से करना चाहते हैं। कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल कर ही लेते हैं। इनको अपने मुख्य ग्रह बृहस्पति को मजबूत करना चाहिए जैसे अपने बड़े बुजुर्गों की सेवा करे और पीले रंग का ज्यादा इस्तेमाल करे। ये लोग जो कहते हैं वो करते हैं।
मूलांक 4- वाले किसी से आसानी से दोस्ती नहीं कर पाते क्योकि ये एकान्त प्रिय व्यक्ति होते हैं। अगर किसी से दोस्ती करते है तो पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। इनको अपने मुख्य ग्रह राहु ग्रह को मजबूत करना चाहिए जैसे दादा नाना कि सेवा करनी चाहिए और काले व ग्रे रंग को ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। ये लोग किसी से जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं।
मूलांक 5-वाले व्यक्ति काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग किसी भी काम को जल्दी करना चाहते हैं। ये हमेशा जल्द वाजी मे रहते हैं उन कामों से बचते हैं जिनमें अधिक समय लगता है। मनमोजी भी होते है इनको अपना मुख्य ग्रह बुध औको मजबूत करना चाहिए जैसे बहन ,बुआ ,बेटीयो ,से अऔपने रिश्ते मजबूत रखे और हरे रंग का ज्यादा इस्तेमाल करे। ये हमेशा जल्दी में रहते हैं इसलिए ज्यादातर वादे के पक्के नहीं हो पाते।
मूलांक 6-वालों का झुकाव ज्यादातर अपने जीवनसाथी या प्रेमी की ओर अधिक होता है। ये लोग काफी रोमांटिक होते हैं और जीवन को सभी सुख सुविधाओं के साथ बिताना पसंद करते हैं इन्हें अपने मुख्य ग्रह शुक्र को मजबूत करना चाहिए जैसे पति,या पत्नी से सम्बन्ध ठीक रखे और सफेद आसमानी रंग का ज्यादा इस्तेमाल करे। ये लोग बड़े मतलबी से होते है।
मूलांक 7-वाले व्यक्तियो को पेंटिंग, लेखन आदि कल्पनाओं से जुड़े कामों में इनकी दिलचस्पी ज्यादा होती है। ये लोग अपनी बातों को अपने अन्दर रखते हैं हर किसी से शेयर नहीं करते । इनको अपने मुख्य ग्रह केतु को मजबूत करना चाहिए जैसे ससुराल वालों से संबंधित सही रखे और मल्टी कलर का उपयोग ज्यादा करे। अपने वादे में ये लोग थोडे कन्फ्यूज से रहते हैं।
मूलांक 8-वाले व्यक्तियो के स्वभाव से धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी करते हैं। पर जीवन में अनेकों बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके जीवन मे काफी उतार चढ़ाव देखे जाते हैं इनको अपने मुख्य ग्रह शनि को मजबूत करना चाहिए जैसे अपने चाचा ताऊ से सम्बन्ध सही रखे और काले नीले रंग का ज्यादा इस्तेमाल करे। ये लोग जो कहते हैं उसे जरूर पूरा करते हैं।
मूलांक 9- वालों व्यक्तियो को गुस्सा जल्दी-जल्दी आता है। लेकिन जल्दी उतरता भी है। ये जिस काम में हाथ डालते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं थोडे जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इनको अपने मुख्य ग्रह मंगल को मजबूत करना चाहिए जैसे अपने भाई यो से सम्बन्ध ठीक रखे और लाल रंग का ज्यादा इस्तेमाल करे। ये लोग गुस्से में अपने पार्टनर से रिश्ते खराब करते हैं ?।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version