रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का महा अधिवेशन दिनांक 13 फरवरी और 14 फरवरी को तिल्दा राज के ग्राम अल्दा में आयोजित किया गया है। आपको बता दें कि समाज के सभी दस राजों में राज अधिवेशनों के बाद महा अधिवेशन का आयोजन किया जाता है। चुंकि यह समाज का चुनावी वर्ष है इस कारण केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान का निर्वाचन होना है। इस वजह से समाज के लोग चुनावी समर में गोते लगा रहे हैं। इसके साथ ही केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के प्रत्याशियों में भी खासा उत्साह का माहौल है। इसके अलावा समाज के लोगों में चुनावी चर्चा जोरों पर है, नगर एवं गांवों के चौक चौराहों में सभी जगह समाज के चुनावी गतिविधि पर चर्चाएं होती रहती है। लोगों के बीच हो रही सामाजिक चर्चा में लोग केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को खेमों में बांट डाले है, किसी का कहना है कि ये प्रत्याशी इस खेमे का है…तो वो प्रत्याशी उस खेमे का है…। सामाजिक लोगों के बीच जो चर्चा चल रही है उसके मुताबिक कहा जा रहा है कि उमाकांत वर्मा, अनिता वर्मा ये समाज के मुख्य संरक्षक भूपेश बघेल खेमे में इसकी गिनती हो रही है। वहीं चर्चा यह भी है कि केन्द्रीय अध्यक्ष पद के दो अन्य प्रत्याशी की स्थिति ठीक नहीं है, वहीं बताया जा रहा है कि एक महिला प्रत्याशी सार्वजनिक कार्यक्रमों में चर्चा के दौरान उनके द्वारा जो बात कही जाती है उससे ऐसा लगता है कि वे चुनाव लडऩे के मूड में नहीं है..?, क्योंकि वे कुछ इसी तरह के भाव प्रकट कर चुकी है। वहीं एक अन्य प्रत्याशी चोवाराम वर्मा के बारे में समाज के लोगो का कहना है कि वे पिछले चुनाव में उन्हेें सुनियोजित और षडयंत्रपूर्वक हराया गया था। फिर उनके समर्थकों ने चोवाराम वर्मा को दोबारा इस चुनाव मैदान में उतारा है। चोवाराम वर्मा इस चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है और वे पिछले चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो इसलिए समाज की हर गतिविधि पर पैनी नजर जमाये बैठे है। पिछले चुनाव को लोग अभी तक भुले नहीं है, लोगों को कहना है कि पिछले चुनाव में जो घमासान की स्थिति बनी हुई थी वो इस चुनाव में ना हों, इसका समाज के वरिष्ठजनों को ध्यान रखना होगा। ये तो हुई समाज के भीतर लोगों के बीच जो चर्चा हो रही है उसे यहां पर प्रस्तुत किया गया है। बहरहाल यह तो आने वाला समय ही तय करेगा समाज के नए केन्द्रीय अध्यक्ष कौन होंगे?
