विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर में शुक्रवार दोपहर को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस भीषण आग से अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे दिए जाएंगे। इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु के विरुधुनगर में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग की घटना दुखद है। दुख की इस घटना में मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ है। उम्मीद करता हूं कि जो भी घायल हैं वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
Previous Articleगन्ने के खेत में एक युवक और विवाहिता इस हालत में मिले
Next Article जेएसपीएल के 86 वाहन ब्लैकलिस्ट

