रायगढ़। छ.ग.शासन परिवहन विभाग द्वारा बकाया मोटरयान कर की वसूली में बढ़ोत्तरी करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला परिवहन कार्यालय, रायगढ़ अंतर्गत जेएसपीएल के नाम से 86 वाहन (मालयान, बस, टै्रक्टर एवं ट्रेलर)पंजीकृत है। इनमें से 42 वाहनों का लगभग 20 लाख मोटरयान कर लम्बे समय से बकाया है। बकाया मोटरयान कर अदा करने हेतु जेएसपीएल को दो बार नोटिस जारी किया गया है इसके बावजूद भी बकाया मोटरयान को अदा करने की उनके द्वारा कोई रूचि नहीं ली गई। जिसे देखते हुये परिवहन कार्यालय द्वारा जेएसपीएल के नाम से पंजीकृत 86 वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इसके पश्चात भी जेएसपीएल द्वारा मोटरयान कर जमा नहीं की जाती है, तो वाहनों को कुर्की करने की कार्यवाही की जायेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version