बेमेतरा। खेल अकादमी में प्रवेश हेतु एथेलेटिक्स, हॉकी, और तीरंदाजी खेल के खिलाडिय़ों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि बेमेतरा जिला मे हॉकी एवं तीरदाजी का चयन प्रक्रिया शा.उ.मा.वि.प्रांगण जेवरा में 18 फरवरी को तथा एथेलेटिक्स की चयन प्रक्रिया एलंस पब्लिक स्कूल बेमेतरा में 19 फरवरी को सम्पन्न होगा। आयु वर्ग 09 से 17 वर्ष के खिलाडिय़ों को अकादमी में प्रवेश हेतु मोटर टेस्ट एवं स्कील टेस्ट लिया जायेगा जिसमें दक्षता के आधार पर चयनित खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेेंगे। आवेदन हेतु अंतिम तिथि 17 फरवरी सायं 5 बजे तक जिला खेल अधिकारी श्री नागेश्वर तिवारी मो.न. 9131908515, 7697113706, श्री अमोल सिंह सलाम सहायक ग्रेड-3, 7987795278, श्री मृत्युजय शर्मा व्यायाम शिक्षक जेवरा 9098614009, श्री अरूण पाल व्यायाम शिक्षक अंगेजी माध्यम स्कुल पिकरी, मों. 7987517172 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते है। उक्त प्रक्रिया पश्चात् चयनित खिलाडिय़ों को नि: शुल्क आवास भोजन, शिक्षा खेल परिधान, दुर्घटना बीमा व प्रशिक्षण सुविधा शासन द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
Previous Articleआरडीए की कमल विहार योजना के भूखण्डों की हुई रिकार्ड बिक्री
Next Article वैलेंटाइन वीक : किस डे पर जानियें “KISS” के फायदे
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

