ग्वालियर के फैमिली कोर्ट में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए केस फाइल किया है। उसने कहा है कि उसकी पत्नी घर का कोई काम नहीं करती है और मां दखल देती है तो अपने ऊपर चुड़ैल सवार होने का नाटक करके उनकी पिटाई कर देती है। उसकी पत्नी का कहना है कि वह सास के साथ मारपीट नहीं करती है, बल्कि एक चुड़ैल यह सब उससे करवाती है। साथ ही पत्नी ने कहा कि, वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है और अब उसे अपने पति से भरण-पोषण का खर्च चाहिए। हालांकि इस मामले में बताया जा रहा है कि, दंपत्ति की पहले भी कई बार काउंसलिंग कराई जा चुकी है। लेकिन मामला सुलझने के बजाय और उलझता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, संजय (बदला हुआ नाम) की शादी रूपा (बदला हुआ नाम) से करीब 3 साल पहले हुआ था। इस समय उनका एक साल का बेटा भी है। संजय ने बताया कि, वह जब भी जॉब के लिए बाहर जाता तो रूपा, उसकी मां के साथ मारपीट करती थी। जब वह लौटते तो उनकी मां इस बारे में अपने बेटे से बताती थी। वहीं, इस बारे में संजय जब भी रूपा से पूछता तो हमेशा वह यही कहती कि, मैं इन्हें नहीं मारती हूं, बल्कि मेरे ऊपर चुड़ैल आ जाती है, वही मां के साथ मारपीट करती है। संजय ने आरोपों में यह भी बताया है कि, पिछले कुछ समय से घर में इस वजह से लड़ाई-झगड़े काफी बढ़ गए हैं। साथ ही वह अपनी सास से बहुत परेशान है, वह पिछले कुछ समय से लगातार आती हैं और घर के मामलों में दखल देती हैं। इसी बीच जब कोरोना के कारण लॉकडाउन हुआ तो मामला इतना बढ़ गया की रूपा पूरे परिवार को छोड़कर अपनी मां के पास चली गई। अब वह साथ रहना नहीं चाहती है और खर्च मांग रही है। बताया जा रहा है कि, इस मामले में पति-पत्नी की फिर से काउसिलिंग कराई गई है। काउसिलिंग के दौरान पति ने कहा कि वह (पत्नी) सारा दिन अच्छे मूड में रहती है, लेकिन जैसे ही शाम को काम करने का टाइम होता है तो वह चुड़ैल आने का नाटक करके मां के साथ मारपीट करने लगती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version