Rajeshwari chandravansi

रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनावी माहौल पूरे शबाब पर है। केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के प्रत्याशीगण सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। समाज के राज अधिवेशनों के बाद महा अधिवेशन के संपन्न होने के बाद अब चुनावी माहौल जोर पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में छत्त्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज की कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वरी चंद्रवंशी ने महिला प्रत्याशी अनिता वर्मा को जिताने की अपील सामाजिक मतदाताओं से की है। उन्होंने कहा कि क्यों ना इस बार समाज का नेतृत्व नारी शक्ति के हाथों में दिया जाये। अगर समाज का नेतृत्व नारी शक्ति के हाथों में दिये जाने की अपील काम कर गई तो केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी अनिता वर्मा को समाज का नेतृत्व में मिलना लगभग तय हो सकता है। वैसे भी अनिता वर्मा की जो विचारधारा है उसे लेकर खासकर महिलाओं के एक विशेष वर्ग में चर्चा का विषय है। केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी अनिता वर्मा का परिचय
नाम-अनिता वर्मा, जन्मतिथि-28.08.1970, जन्मस्थान-देवादा पाटन, पिता स्वर्गीय श्री जवाहर वर्मा, शिक्षा-एमए हिंदी, पति-श्री चितरंजन प्रसाद वर्मा, पुत्र वधु-स्वर्गीय केजुराम वर्मा, पूर्व विधायक पाटन एवं पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष मनवा कुर्मी समाज,
सामाजिक गतिविधि:-प्रदेश महिला अध्यक्ष सर्व पिछड़ा वर्ग महासभा, अध्यक्ष महिला कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर 2009-2013 (प्रथम अध्यक्ष एवं संगठन संयोजक), महामंत्री छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी महिला समाज 2013-15 तक, संरक्षक महिला कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर 14-15, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज के 2015-17, संरक्षिका महिला कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version