लखनऊ। राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग डेढ़ करोड़ का सोना पकड़ा है। दरअसल अलग-अलग विमानों से दुबई से आए चार लोगों ने दो-दो अंडरवियर पहना हुआ था। कस्टम विभाग ने शक के आधार पर उनसे पूछताछ की। जब मामला संगीन लगा तो उन्हें चेक किया। फिर ये सच्चाई सामाने आई। दो अलग-अलग विमानों में बैठकर दुबई से आए चार लोगों पर कस्टम विभाग की नजर पड़ी। ये लोग संदिग्ध दिखे। जब विभाग ने पूछताछ की तो घबराए हुए से दिखे। जब इन्हें चेक किया गया तो चारों ने दो-दो अंडरवियर पहना हुआ था। जांच टीम ने गहराई से देखा तो अंडरवियर के बेल्ट में सोने का पेस्ट मिला। चारों से बरामद सोने का वजन करीब तीन किलोग्राम है। बाजार में इसकी कीमत डेढ़ करोड़ के करीब बताई जा रही है। बरामद सोने के बारे में चारों से पूछताछ की गई पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। चारों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version