मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक ड्राइवर की बड़ी लापरवाही से 42 लोगों की मौत हो चुकी है। इनके शव नहर से निकाले जा चुके हैं। घटना में 6 लोगों को बचा लिया गया है। इस हादसे में जिसकी इतनी बड़ी लापरवाही थी वो खुद बस के गिरते ही खुद दरवाजा खोलकर बाहर आ गया और तैरकर निकल गया। पुलिस ने ड्राइवर के बाहर आते ही उसे हिरासत में ले लिया। दोपहर 1 बजे तक करीब 6 यात्रियों को बचाया जा चुका है। बस में कुल 54 यात्री बैठे थे। अभी 6 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 23 फीट गहरे नहर में पानी का बहाव इतना तेज था कि गिरते ही संभलने का मौका नहीं मिला। जो बस के बाहर आया वो बह गया। स्ष्ठक्रस्न और गोताखोरों की टीम बाकी लोगों का पता लगा रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे हुआ हादसा : 32 सीटर बस में 54 यात्रियों को भरकर बस सीधी से करीब 138 किमी दूर सतना आ रही थी। ड्राइवर को पता चला कि आगे जाम है। ऐसे में उसने रूट बदल लिया। वह जाम से बचकर जल्दी पहुंचने के चक्कर में संकरे रास्ते से नहर के किनारे जा रहा था। किनारे पर फिसलन के कारण बस का पहिया फिसला और ड्राइवर उसे संभाल नहीं पाया। बस सुबह साढ़े 7 बजे के करीब रामपुर के नैकिन इलाके में बाणसागर नहर में गिर गई। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाया और रेस्क्यू टीम आई। तब तक काफी समय हो गया। बस को क्रेन के जरिए 11 बजे के बाद नहर से निकाला गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version