रायपुर। पैसों की लेनदेन को लेकर पूर्व पार्षद के भतीजे की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा है। आपको बता दें कि पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता है। खमतराई पुलिस ने आज इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में प्रदीप नायक, सुजीत तांडी और केवी दिवाकर है, जिसने साथ मिलकर पूर्व पार्षद के भतीजे जतिन की हत्या कर दी थी।
