अमलेश्वर (पाटन)। संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, शाला के प्रधानपाठकों एवं शिक्षकों की आवश्यक बैठक दिनांक 16 फरवरी दिन मंगलवार को प्रात: 11 बजे से शासकीय उच्च प्राथमिक शाला अमलेश्वर में रखी गई। बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने स्कूल में दर्ज सभी बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति मोहल्ला पढ़ाई केंद्रों में सुनिश्चित करने तथा विषयवार निर्धारित दक्षता लाने आवश्यक टिप्स दिए। जो बच्चे दक्षता हासिल नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए रिमेडियल टीचिंग (उपचारात्मक शिक्षण) हेतु प्रेरित किया गया। इसके अलावा नवोदय चयन परीक्षा की तैयारी हेतु संकुल स्तर पर योजना बनाया गया। कक्षा 1 एवम 2 के बच्चों में भाषा शिक्षण को प्रभावी बनाने चर्चा की गई, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी साझा किया गया, सरल कार्यक्रम प्रथम संस्था के माध्यम से कक्षा 3 से 5 पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए भाषा एवम गणित विषय पर आधारित प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। पीएलसी द्वारा किये जा रहे नवाचारी गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं सीखने सिखाने की प्रक्रिया को पीएलसी के माध्यम से और प्रभावी बनाने जोर दिया गया। शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। साथ ही संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा चर्चा पत्र के एजेंडों पर भी चर्चा की गई एवम क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। बैठक में प्रमुख रुप से प्रदीप कुमार सिन्हा, नरसिंह प्रसाद ठाकुर, कुलेश्वर प्रसाद ठाकुर, झालाराम कुर्रे, श्रीमती सीमा अनन्त, आशा साहू, मंजू ठाकुर, अरुणा साहू, पुष्पांजलि ठाकुर, विजयलक्ष्मी शर्मा, डमेश्वरी बंछोर, ऊषा वर्मा, शालिनी देवांगन, उपस्थित रहे। बैठक में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया गया।
प्रधानपाठकों एवं शिक्षकों की बैठक में संकुल समन्वयक ने दिए बच्चों में दक्षता लाने के टिप्स
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
