पाटन। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम असोगा में कौही मंडल स्तरीय परमेश्वरी जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अशोक साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता मनोहर देवांगन उपाध्यक्ष जिला देवांगन समाज, विशेष अतिथि रमन टिकरिहा सभापति जप, अशोक रिंगवानी सरपंच, सीता राम ठाकुर रहे। समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा आराध्य देवी मां परमेश्वरी जयंती पर समाज के सभी लोग एकजुट होने का शुभ अवसर मिलता है। देवांगन समाज अपने कर्तव्य,मेहनत,लगन और इमानदारी के लिए जाना जाता है सभी समाजों का इनका अनुसरण करना चाहिए। सभापति रमन टिकरिहा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ सरकार हर समाज को प्राथमिकता देने का काम कर रही है हमारी परंपरा को पुन: स्थापित की है। जिला देवांगन समाज के उपाध्यक्ष मनोहर देवागन कहा कि समाज को शिक्षा सामूहिक विवाह एवं संस्कार के बारे में विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर कीर्ति देवांगन, ठाकुर राम देवांगन, भूषण, लोमश, विजय देवांगन, प्रभु देवांगन, द्रोपती साहू,नारद साहू, बृजनंदन देवांगन, भवन देवांगन, नरेश देवांगन, खिलावन देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन, रामनाथ देवांगन, विजय देवांगन सहित, भंसुली, तेलिगुंडरा, कौही, असोगा, सुरपा, कुर्मिगुंडरा, रानीतराई ग्रामों से आए सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
मानव जाति को वस्त्र पहनाकर समाज में इज्जत देने की कला सिखाने वाला महाजन समाज है-अशोक साहू
Previous Articleआजाद भारत के इतिहास की पहली बार इस महिला को दी जाएगी फांसी, अपराध जानकर कांप उठेंगे आप…
Next Article क्या बैस आएंगे छत्तीसगढ़ में कमल खिलाएंगे…?
